इको सेंसेटिव जोन के प्रबंधन की हुई समीक्षा
बगहा, जुलाई 31 -- बेतिया हमारे संवाददाता। वाल्मीकि प्रोजेक्ट टाइगर के मांगुराहा गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को आयुक्त गिरिवर दयालसिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के दक्षिण में स्थित इको सेंसेटिव जोन की समीक्षा की गई। इसमें उपस्थित आयुक्त ने कई दिशा निर्देश जारी किए। वीटीआर के निदेशक गौरव ओझा बतौर सदस्य इस बैठक में उपस्थित थे । उन्होंने भी समीक्षात्मक बैठक के दौरान अपने विचार व्यक्त किया। इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, माइनिंग ऑफिसर सहित डीएफओ भी शामिल थे। इको सेंसेटिव जोन के मॉनिटरिंग कमेटी के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके प्रबंधन पर विशेष फोकस किया गया। निगरानी समिति विस्तृत तरीके से कार्य करें इसका निर्देश दिया गया। प्रदूषण रोकने के लिए भी दिशा निर्देश जारी किया गया। इसके अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.