फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम ने पालतू पशुओं के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील करते हुए गांव बुढ़ेना में इको-फ्रेंडली पालतू पशु अंतिम संस्कार केंद्र (ग्रीन पेट क्रेमेटोरियम) की शुरुआत की है। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि पालतू पशुओं के अंतिम संस्कार को गरिमापूर्ण और स्वच्छ बनाने की दिशा में भी सराहनीय प्रयास है। नगर निगम चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितीश परवाल ने बताया कि नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में लोगों को पालतू पशुओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ उनकी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पालतू पशु हमारे जीवन में खुशियां और भावनात्मक सहयोग देते हैं, लेकिन उनका सही पालन-पोषण सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए बेह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.