नैनीताल, जून 20 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर स्थित माता जियारानी महिला अध्ययन केंद्र में शनिवार को एक दिवसीय इको प्रिंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को प्राकृतिक रंगों से कपड़ों की रंगाई और डिजाइन का प्रशिक्षण दिया गया।महिला अध्ययन केंद्र की संचालक डॉ. किरन तिवारी ने बताया, कि कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पत्तियों, फूलों और सब्जियों से रंग निकालकर सूती और रेशमी कपड़ों पर प्रिंट बनाना सिखाया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने प्रकृतिक रंगों से दुपट्टे, कुर्ते और बैग तैयार किए। डॉ. तिवारी ने कहा कि इको प्रिंटिंग रासायनिक रंगों का बेहतर विकल्प है और इससे महिलाएं घर बैठे आय भी अर्जित कर सकती हैं...