इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय ग्रामीणों की बढ़ेगी भागीदारी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 28 -- दुधवा टाइगर रिजर्व में आगामी पर्यटन सत्र को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन की स्थानीय कार्यकारिणी समिति की एक बैठक आयोजित की गई। फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ क्षेत्र में इको-टूरिज्म को नई दिशा देना और पर्यटन गतिविधियों को गति प्रदान करना रहा। बैठक में आगामी पर्यटन सत्र के मद्देनजर कई दूरगामी और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। निर्णय लिया गया कि दुधवा की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, पर्यटन विकास का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय ग्राम समितियों को सक्रिय रूप से पर्यटन गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.