बगहा, मई 30 -- मैनाटाड़।एक प्रतिनिधि स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने को लेकर सरदार मंगल सिंह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया गया। मौके पर नामित छात्राओं ने नारियल वेस्ट ( रेशे और छिलके) से पक्षियों के लिए घोंसला बनाया।जिसका उद्देश्य पक्षियों के लिए सुरक्षित एवं इको फ्रेंडली प्राकृतिक आश्रय प्रदान करना एवं पर्यावरण संरक्षण करना है।एचएम राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को बढ़ाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि यह क्लब बच्चों, शिक्षकों और समुदाय को एक मंच पर लाने की रचनात्मक पहल है। क्लब जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता के नुकसान जैसे मुद्दों पर काम करेगा। बच्चों को पेड़ लगाना,कचरा प्रबंधन,जल संरक...