बिहारशरीफ, जुलाई 8 -- इको क्लब के तहत हर मध्य विद्यालय लगाएगा 100 पौधे फोटो : 08 नूरसराय 01 : नूरसराय हाई स्कूल में बुधवार को प्रशिक्षण लेते नोडल शिक्षक। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। हाई स्कूल नूरसराय में बुधवार को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम 3.0 प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इसमें प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के 44 नोडल शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षक मनीष कुमार, विनय प्रकाश, धर्मेंद्र कुमार व आशुतोष कुमार ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक विद्यालयों में इको क्लब गठन कर उसे पोर्टल लोड करने को कहा। इस अभियान के तहत स्कूलों में दो लाख 66 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मिशन को पूरा करने के लिए प्रत्येक मध्य विद्यालय को सौ-सौ पौधा लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इको क्लब के लिए सरकार द्वारा दस-दस हजार रुपये दी जाती है। साथ ही विद्या...