इको क्लब का गठन कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया जाएगा जागरूक
गढ़वा, मई 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरके पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इको क्लब का विधिवत गठन किया गया। विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में गठित इस क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में निदेशक ने क्लब के सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन, जल संकट, बढ़ते प्रदूषण और प्लास्टिक उपयोग जैसी समस्याएं पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। ऐसे समय में विद्यार्थियों को केवल पुस्तक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.