शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- बोर्ड एग्जाम देकर वापस लौट रहे बाइक सवार परीक्षार्थी को इको कार ने टक्कर मार दी, जिससे परीक्षार्थी घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल परीक्षाथियों को अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार शाम को बदायूं जिले के उसावां के उदिया नगला गांव के परीक्षार्थी प्रवेंद कलान के मकरंद सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देकर अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर अमित निवासी गांव सहजनी भी बैठा था। द्वितीय पाली में परीक्षा देने के बाद शाम को वापस लौट रहे थे मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर जाखिया गांव के करीब तेज रफ्तार से आ रही इको कार में बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार हाईवे पर उछल कर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.