इको एंग्जायटी मानसिक स्वास्थ्य समस्या: सुनील
दरभंगा, मई 16 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। लनामिवि के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में पर्यावरणीय चिंता और भूगोल विषयक सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संबंधी चिंता, जो एक बढ़ती हुई मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण के विनाश के भय से उत्पन्न होती है। डॉ. मनुराज शर्मा ने कहा कि बिहार में पर्यावरणीय परिवर्तन और जलवायु अस्थिरता के कारण इको-एंग्जायटी धीरे-धीरे एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रही है। दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और मुजफ्फरपुर जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर वर्ष आने वाली बाढ़, नदी कटाव, अनियमित मानसून, सूखा जैसी स्थितियां और बढ़ती गर्मी लोगों में भविष्य को लेकर डर और असुरक्षा की भावना पैदा करती हैं। किसानों और ग्रामीण परिवारों में फसल नष्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.