फतेहपुर, मई 6 -- फतेहपुर। डा.सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन द्वारा जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित शिविर में डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पॉलिथीन हटाओ इकोब्रिकस बनाओ सहित सीपीआर का प्रशिक्षण देने के साथ ही नशामुक्ति के प्रति जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए वाटर बेल लगाई जाए। पीने के पानी को व्यर्थ न किया जाए। साथ ही करीब तीन सैकड़ा बच्चों को चिकनपॉक्स से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होमियोपैथिक औषधि का भी वितरण किया। इस मौके पर ध्यान सिंह, केशभान सिंह, ज्ञान सिंह, संदीप कुमार, माया द्विवेदी, सुमन यादव, प्रेमचंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...