बागपत, फरवरी 16 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं के विरोध में पीड़ित किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की। मांग के पूरा न होने पर आंदोलन का बिगुल बजा देने की चेतावनी दी। मास्टर सहेंद्र सिंह ने डीएम को बताया कि पिछले चार साल से आर्बिट्रेशन डीएम के यहां लंबीत है, कोई भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है। योगेंद्र राठी ने कहा कि कमिश्नर ने डीएम को एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीएम ने एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई थी। जिसे 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सात माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानबूझकर रिपोर्ट को लंबित किया जा रहा है। टटीरी निवासी नीरज राजपूत टटीरी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर यदि को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.