लखनऊ, अप्रैल 21 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इकाना स्टेडियम के आसपास बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय अव्यवस्थाओं को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर गंभीर रुख अपनाया है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने ब्रजभूषण दुबे की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के पश्चात पारित किया है। याचिका में स्टेडियम के आस पास फैले गंदगी और खराब पर्यावरण का मामला उठाया गया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता ने मामले में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख नियत कर दी है। यह भी पढ़ें- खेल : हॉकी इंडिया के महासचिव अवमानना ​​...