लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, संवाददाता: अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के अभ्यास कैंप के दूसरे दिन मंगलवार को कप्तान ऋषभ पंत और युवा सनसनी नमन तिवारी आकर्षण का केंद्र रहे। मंगलवार को सभी भारतीय खिलाड़ियों के जुड़ने के साथ ही आईपीएल के 19वें संस्करण के लिए टीम की तैयारियों ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है।कप्तान ऋषभ पंत ने अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। उन्होंने एक छोर पर खड़े होकर लंबे समय तक बल्लेबाजी की। शुरुआती कुछ गेंदों को परखने के बाद पंत आक्रामक तेवर में दिखाई पड़े। उन्होंने कई गगनचुंबी शॉट खेले। इसके बाद ऋषभ ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और आगामी सत्र की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। हेड कोच जस्टिन लैंगर और ग्लोबल क्रिकेट डायरेक्टर टॉम मूडी ने भी पंत की बल्लेबाजी का बारीकी से नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.