इकाइयों में कामगारों के लौटने से उत्पादन बढ़ा
नोएडा, अप्रैल 23 -- नोएडा, उदय सिंह। औद्योगिक सेक्टर में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद अब स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। इकाइयों में उत्पादन को भी गति मिली है। उद्यमी भी पुराने ऑर्डर को निर्धारित तिथि तक पूरा कराने के लिए श्रमिकों से दो से तीन शिफ्ट में कार्य करा रहे हैं। कुछ इकाइयों में श्रमिक निर्धारित आठ घंटे से अधिक समय तक कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें मेहनताना भी दिया जाएगा। फेस-टू के अलावा सेक्टर-63, 64 और 65 आदि औद्योगिक सेक्टरों में 90 प्रतिशत तक श्रमिक इकाइयों में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन भी श्रमिकों से अच्छा बर्ताव कर रहा है। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में श्रमिक हॉस्टल बनाने की योजना पर काम शुरू इससे औद्योगिक इकाइयों में सामान्य तरह से कार्य हो रहा है। सेक्टर-80 में औद्योगिक इकाई संचालित करने वाले और एनईए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.