संवाददाता, जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कटनवार में एक युवक का शव आरोपी के दरवाजे पर रखकर परिजवारीजन विलाप करने लगे। परिवार के गम में शामिल गांववाले भी वहां पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। ये लोग युवक को साथ ले जाकर उसे खिला-पिलाकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल के काफी मान मनौवल के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कटनवार निवासी 24 वर्षीय सत्येंद्र गिरी को उसके गांव का एक युवक दो महीने 5 दिन पहले बाइक से अपने साथ ले गया। दिन भर साथ रखा। साथ में खाया-पिया, उसके बाद उसे पीटकर अधमरा करने के बाद खिरकिया के पास घायल होने की सूचना दी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घायल हालत में गोरखपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.