लखनऊ, मई 30 -- बीकेटी में शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर इंटर के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे का शव देखकर पिता को हार्टअटैक पड़ा गया। परिजनों ने अधेड़ को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवरी रुखारा निवासी विक्रम सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। परिवार में पत्नी और इकलौता बेटा प्रित सिंह(18) है। ताऊ राजू सिंह ने बताया कि प्रित ने इस वर्ष 11वीं की परीक्षा पास कर 12वीं में प्रवेश लिया था। बीती 28 मई को पिता के काम से हल्द्वानी गया था। शनिवार सुबह वह ट्रेन से घर लौट रहा था, तभी प्रित चलती ट्रेन से इटौंजा और बीकेटी के बीच में गिर गया। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। यह देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्...