मधुबनी, मार्च 14 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। पिरही गांव के बीए फाइनल इयर के छात्र राकेश साह की सड़क हादसे में मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया। मां रामपरी देवी बेटे की मौत की खबर सुनकर बार बार बेहोश हो रही है। परिजन और गांव की अन्य महिलाएं उन्हें संभालने में लगी है। होश में आते ही वह बेटे का नाम लेकर विलाप करने लगती है और बेहोश हो जाती है। राकेश अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता अशोक साह को एक बेटा और एक बेटी ही थी। बेटे की असमय मौत से अब परिवार की सारी उम्मीदें जैसे टूट गई है। राकेश की बहन रेखा भी भाई की मौत की खबर सुनकर फूट फूटकर रो रही है। वह बार बार कह रही कि भाई परीक्षा देकर घर आने वाला है। अब वह कभी वापस नहीं आएगा। परिवार के बुजुर्गों ने बताया कि दादा सुशील साह के तीनों बेटों को एक एक बेटा ही है। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.