रामपुर, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के गांव इमरतपुर के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान सचिन (20 वर्ष) पुत्र लेखराज के रूप में हुई है। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों ने बताया कि सचिन की शादी इसी साल दिसंबर महीने में तय थी। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और खुशियों का माहौल था, लेकिन इस हृदयविदारक घटना ने सब कुछ उजाड़ दिया। सचिन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। बताया जा रहा है कि सचिन सुबह घर से निकला था, जिसके बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों को जंगल में उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि सचिन के परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.