मोतिहारी, अप्रैल 26 -- चिरैया, निसं। सिकरहना नदी में स्नान करने गए युवक की रविवार को डूबने से हुई मौत से उसके गांव चिरैया थाना क्षेत्र के फेनहारा में मातम छा गया। कवन हमरा इकलौता पोता के मार देहलक हो भगवान ? कहते-कहते छाती पीट कर बेहोश हो जा रहे हैं मृतक सचिन कुमार उर्फ संतु के बूढ़े दादा कवल राय। उन पर बार बार बेहोशी का दौरा पड़ रहा है। उनको गांव के लोग व रिश्तेदार संभालने का प्रयास कर रहे हैं। मृतक की माता रेणु देवी व छोटी बहनें तनू कुमारी व अंजू कुमारी छाती पीटते हुए रो रही हैं। तीनों का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का शव मिला, परिवार में शोक परिजनों के रोने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। वहां उपस्थित लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थीं। घटना की खबर पर पहुंचे रिश्तेदारों का भी रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.