नई दिल्ली, मार्च 20 -- यूपी के वाराणसी में यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए गए छात्र सूर्य प्रताप सिंह एक होनहार और मिलनसार छात्र थे। मारे गए छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषिदेव सिंह संत अतुलनानंद स्कूल में वाहन चालक हैं। मां किरन सिंह इसी स्कूल में दाई हैं। सूर्य का घर का नाम पवन है। वइ इकलौता लड़का है। दो बहने हैं। एक बहन की शादी हो गई है। सूर्य प्रताप सिंह सबसे बड़ा था। छात्र सूर्य प्रताप का परिवार गाजीपुर जिले के रामपुर माझा थाना क्षेत्र के दुबैथा (पोस्ट जेवल) का रहने वाला है। घटना के समय सूर्य प्रताप के पिता लखनऊ किसी काम से गए थे। परिवार गांव के मकान पर करीब छह साल से नहीं रहता। गिलट बाजार में ही किराये पर रहता है। सूर्य प्...