फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- कंपिल, संवाददाता। क्षेत्र के इकलहरा गांव में सोमवार दोपहर राजबहादुर और कालीचरन सगे भाइयों की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि दोनों भाई एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में दोपहर में झोपड़ी से धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत समर्सिबल और हैंडपंपों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह भी पढ़ें- पंसा गांव में एक घर में लगी आग तब तक झोपड़ी का लगभग 40 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। अंदर रखा भूसा और अनाज भी पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों ने समय रहते झोपड़ी के पास बंधे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.