संवाददाता, मई 19 -- UP News : उत्तर प्रदेश के शामली जिले के जसाला गांव में कश्यप समाज के युवक की हत्या को लेकर मंगलवार को वेस्ट यूपी की सियासत गरमा गई। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सहारनपुर के डीआईजी दफ्तर पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने थोड़ी देर के लिए हिरासत में ले लिया। इस दौरान इकरा हसन और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। इकरा हसन ने आरोप लगाया कि डीआईजी से मुलाकात के दौरान मृतक की बुजुर्ग मां के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उनका कहना है कि जब पीड़ित पक्ष अपनी बात रख रहा था, तभी डीआईजी मीटिंग में जाने की बात कहकर उठ गए और वहां से चले गए। सांसद ने इस पर कड़ा विरोध जताया। सांसद इकरा हसन ने आरोप लगाया कि विरोध बढ़ने पर डीआईजी कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया गया। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें...