बुलंदशहर, फरवरी 14 -- जमीन के इकरारनामे के बावजूद बैनामा न करने और दोबारा सौदा करने का मामला कोर्ट पहुंच गया। प्रार्थी की अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम न्यायालय के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हाजीपुर जादौन, थाना रबूपुरा (जिला गौतमबुद्धनगर) निवासी देवेंद्र सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2013 में ग्राम झाझर, थाना ककोड़ निवासी छत्रपाल सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह व नरसिंह उर्फ नरसी से भूमि चार लाख रुपये में खरीदने का समझौता हुआ था। आरोप है कि 22 नवंबर 2013 को तीन लाख रुपये अदा कर इकरारनामा अपने पक्ष में कराया गया था, जबकि शेष एक लाख रुपये बाद में देकर कब्जा भी ले लिया गया। प्रार्थी का कहना है कि विक्रेताओं को 21 नवंबर 2014 तक बैनामा करना था, लेकिन वे टालमटोल करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.