मेरठ, मार्च 19 -- इकराम नगर क्षेत्र में पुराने विवाद के चलते दो पक्षों के बीच बुधवार देर शाम जमकर पथराव हुआ। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया, लेकिन गंभीर मामले में कार्रवाई के बजाय समझौते की कोशिशों में जुटी रही। मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुन्नालाल स्थित इकराम नगर में बुधवार की देर शाम पुराने विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते पथराव में बदल गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को दौड़ाकर स्थिति को काबू में किया। पथराव में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया।घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.