आगरा, अप्रैल 22 -- आगरा रेल मंडल के आगरा-बांदीकुई सेक्शन पर स्थित इकरन-भरतपुर के मध्य फाटक सं.- 37 पर अनुरक्षण का कार्य होना है। आगरा रेल मंडल के पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि अनुरक्षण का काम दो दिन होगा। काम के चलते फाटक को सड़क यातायात के लिए बंद रखना पड़ेगा। इसके चलते फाटक 25 अप्रैल को शाम 7 बजे से 26 अप्रैल की सुबह 10 बजे तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। फाटक बंद रहने के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग फाटक सं.-38 एवं एलएचएस सं-36 से होकर गुजारने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- अंडरपास कार्य को लेकर 30 तक बंद रहेगा सड़क यातायात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.