धनबाद, अप्रैल 8 -- वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान की हत्या के लिए 20 फरवरी को धनबाद पहुंचे कुख्यात प्रिंस खान के एक शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए शूटर की पहचान चाईबासा पूर्वी सिंहभूम चक्रधरपुर निवासी रकीब के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि वह ओडिशा राउरकेला मालगोदाम निवासी इजहार हुसैन के साथ इकबाल की हत्या के लिए वासेपुर पहुंचा था। उसके साथी इजहार ने इकबाल के चालक हैदर अंसारी उर्फ बबली को उस दिन पेट में गोली मार दी थी। इसके बाद दोनों वासेपुर से भाग गए थे। चक्रधरपुर पुलिस ने उसे दबोचा था। बैंक मोड़ थाना की पुलिस उसे लेकर धनबाद पहुंची। उसकी निशानेदही पर हैदर पर जिस पिस्टल से गोली चली थी, वह पिस्टल कलाली बगान मस्जिद के पास बैंक मोड़ पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने वहां से घटना के दिन पहने गए रकीब और इजहार के कपड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.