इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
रुडकी, जून 16 -- झबरेड़ा, संवाददाता। इकबालपुर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर और पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना थी कि मिली कि इकबालपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पटरी के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय अनुज पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.