इकबालपुर मिल के मुद्दों पर मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिले विधायक वीरेंद्र जाती
रुडकी, जून 9 -- गन्ना भुगतान, कर्मचारियों के वेतन और आगामी पेराई सत्र को लेकर हुई वार्ता रुड़की, संवाददाता। विधायक वीरेंद्र जाती के साथ किसानों ने मंगलवार को गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर इकबालपुर मिल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही लंबित गन्ना मूल्य के भुगतान, कर्मचारियों के बकाया वेतन और आगामी पेराई सत्र में मिल के संचालन को लेकर अपनी बात रखी।बैठक में विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि गन्ना भुगतान में लगातार हो रही देरी से किसानों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.