लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से रविवार को बदायूं से बहराइच होते हुए लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर आए नौजवानों ने भेंट की। उन्होंने सभी साइकिल यात्रियों को धन्यवाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस साइकिल यात्रा में शामिल मोहन यादव, सोनू यादव और परमेश्वर यादव ने कहा कि उन्होंने पीडीए को एकजुट करके लगातार साइकिल यात्रा कर समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया है। साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.