लखनऊ, जुलाई 14 -- नोट : हैदरगढ़ के लिए जारी करें - 17 वर्ष पूर्व हुए हत्या के प्रयास का मामला लखनऊ, विधि संवाददाता। गोसाईगंज थाने से संबंधित 17 साल पुराने हत्या के प्रयास के एक मामले में इंस्पेक्टर हैदरगढ़ अजय कुमार त्रिपाठी के न्यायालय में गवाही के लिए हाजिर न होने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। यह आदेश आयुर्वेद घोटाला प्रकरण के विशेष न्यायाधीश रोहित सिंह ने दिया।

अदालत का सख्त रुख अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने स्तर से साक्षी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी पर गिरफ्तारी वारंट का तामीला कराएं। वारंट तामीला होने के बाद 20 जुलाई को न्यायालय में हाजिर करना सुनिश्चित करें। वर्ष 2009 से संबंधित ह...