इंस्पेक्टर हत्याकांड में पहली गवाही, महिला सिपाही दो घंटे कठघरे में खड़ी रही
उरई, अगस्त 21 -- उरई। संवाददाता कुठौंद थाने में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय हत्याकांड में शुक्रवार को अहम मोड़ आया। मामले में पहली गवाही दर्ज की गई। करीब सात महीने से जेल में बंद महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हुईं और रिहाई के 24 घंटे के भीतर उन्हें दो बार अदालत में पेश होना पड़ा।शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान मीनाक्षी शर्मा को लगभग 2 घंटे तक कठघरे में खड़ा रहना पड़ा। अदालत में उनसे घटना को लेकर विस्तृत पूछताछ की गई और गवाही दर्ज की गई। यह इस बहुचर्चित हत्याकांड की पहली औपचारिक गवाही मानी जा रही है। गौरतलब है कि प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय की हत्या का मामला जिले में काफी चर्चित रहा था। इस मामले में महिला कांस्टेबल मीनाक्षी शर्मा को आरोपी बनाया गया था और वह पिछले सात महीनों से जेल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.