लखनऊ, मार्च 12 -- गोमती नगर विस्तार में खेसारी लाल के इवेंट में इंस्पेक्टर से बदसलूकी करने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया गया। आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर इवेंट के दौरान गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी की फोटो का इस्तेमाल कर आंदोलन करने की बात कही थी। इंस्पेक्टर ने बताया इंस्टाग्राम पर छोटा विलन नाम से आईडी बनाकर वीडियो बनाता है। युवक का नाम अंबर यादव है। बीते दिन हुए जनेश्वर मिश्र पार्क में खेसारी लाल के इवेंट में जबरदस्ती स्टेज पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। जिसे रोका गया तो पुलिस से अभद्रता की थी। इसके बाद अपने पेज पर फोटो का इस्तेमाल कर पुलिस को लगातार धमकी दे रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...