मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस अंचल इंस्पेक्टर से बदतमीजी करना हथौड़ी थानेदार देवेंद्र चौधरी को भारी पड़ गया। एसएसपी कांतेश मिश्रा ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ वरीय पुलिस अधिकारी से बदसलूकी को लेकर विभागीय कार्यवाही भी चलाई जाएगी। देवेंद्र चौधरी को पद से हटाने के साथ हथौड़ी थाने में एसआई सत्यनारायण शर्मा को थानेदार की कमान सौंपी गई है।तत्कालीन थानेदार विक्की कुमार के स्थानांतरण के बाद बीते माह ही देवेंद्र चौधरी की हथौड़ी थाने में पोस्टिंग की गई थी। एसएसपी कांतेश मिश्र ने आदेश में स्पष्ट किया है कि अंचल निरीक्षण कटरा के साथ देवेंद्र चौधरी ने दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाष का प्रयोग किया है। उसके इस अमर्यादित आचरण की जांच की गई। साथ ही डीआईलर के अनुमोदन के आधार पर उसे थानेदार के पद से हटाया गया है। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.