पटना, मार्च 20 -- War against Corruption: बिहार में थाना स्तर पर भ्रष्ट आचरण वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों पर अब सिर्फ निलंबन की कार्रवाई नहीं होगी। ऐसे पुलिस अफसरों-कर्मियों पर नकेल कसने के लिए उनको पदावनत (डिमोट) किया जाएगा।पदावनति के बाद सामान्य जिम्मेदारी के साथ उनकी उसी थाने में तैनाती होगी जिसमें पहले से पदस्थापित हैं। पुलिस मुख्यालय ने क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में पुलिस मैनुअल के तहत कार्रवाई के अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने का निर्देश भी दिया है। थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के भ्रष्ट आचरण की शिकायत लगातार पुलिस मुख्यालय पहुंच रही है। डीजीपी जनता दरबार से लेकर अन्य शीर्ष पुलिस अफसरों के पास ऐसी कई शिकायतें पहुंची हैं, जिनमें पीड़ित ने संबंधित थाने के दारोगा और सिपाही पर अपराधियों से मिलीभगत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.