इंस्पेक्टर समेत चार की गिरफ्तारी का वारंट जारी, 12 साल पुराने मामले में नहीं दी गवाही
विधि संवाददाता, सितम्बर 20 -- यूपी के प्रयागराज में करीब 12 वर्ष पुराने पॉक्सो मामले में गवाह के रूप में कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पंकज श्रीवास्तव ने एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। साथ ही वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं। अदालत ने मामले में अगली तारीख 30 सितंबर निर्धारित की है। कोर्ट ने कहा कि मुकदमा इस न्यायालय की प्राथमिकता सूची में है तथा उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित ट्रायल प्लान के अनुसार इसका शीघ्र निस्तारण किया जाना है। संबंधित पुलिसकर्मियों को गवाही के लिए न्यायालय में उपस्थित कराने के निर्देश पूर्व में दिए जाने के बावजूद वे हाजिर नहीं हुए। यहां तक कि उनके विरुद्ध निष्कासन/गैर-जमानती प्रक्रिया जारी किए जाने के बावजूद उनकी उपस्थिति सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.