गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर। गोरखपुर में तैनात निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी को उत्कृष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 'उत्कृष्ट सेवा पदक' प्रदान किया गया है। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट सेवा के लिए गृह मंत्रालय की ओर से निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी का इस सम्मान के लिए चयन हुआ था। गोरखपुर एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ और एसपीसीटी निमिष पाटील ने गुरुवार की उन्हें पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...