बरेली, अप्रैल 9 -- इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी अनुराग आर्य ने नवपदोन्नत अधिकारी मुकेश कुमार के कंधों पर सीओ के रैंक प्रतीक लगाकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्रा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...