गंगापार, मार्च 29 -- सोनी लूटकांड, मासूम बच्चे के अपहरण का सफल अनावरण सहित विभिन्न मामलों में लगातार व्यस्त रहने के कारण अचानक इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा की तबीयत खराब हुई और उन्हें डाक्टरों ने इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया। मांडा थाने के इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा को दो दिन पहले अचानक ह्रदय संबंधी परेशानी महसूस हुई। मातहतों के संग एसआरएन प्रयागराज डाक्टर से परामर्श लेने के लिए गये। ह्रदय संबंधी तकलीफ की जांच में पुष्टि हुई। जिस पर डाक्टरों ने उनको एम्स के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर के परिजन उनको इलाज के लिए एम्स ले गए। फिलहाल उनकी अनुपस्थिति में अतिरिक्त इंस्पेक्टर माधव प्रसाद त्रिपाठी थाने का काम देख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.