आगरा, मई 30 -- सोशल मीडिया पर एक युवक ने इंस्पेक्टर बाह को कठघरे में खड़ा किया। पत्नी से मिलकर मुकदमे पर मुकदमे लिखने के आरोप लगाए। इस मामले के बाद विवादों में आए इंस्पेक्टर बाह को देर रात हटा दिया गया। तीन और थाना प्रभारी हटाए गए। इंस्पेक्टर बाह सत्यदेव शर्मा के स्थान पर पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर डीपी तिवारी को भेजा गया है। वहीं इंस्पेक्टर फतेहाबाद तरुण धीमान प्रभारी फीडबैक सेल बनाया गया है। उनके स्थान पर शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को भेजा गया है। इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा को मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर क्राइम अछनेरा विजय वर्मा सिंह चंदेल को इंस्पेक्टर अछनेरा बनाया गया है। पिछले दिनों गोकशी के प्रकरण के बाद इंस्पेक्टर अछनेरा देवेंद्र द्विवेदी को लाइन हाजिर किया गया था। एसओ बसई अरेला अभिषेक कुमार को ...