इंस्पेक्टर बताकर फोन पर स्टाफनर्स को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट, जून 24 -- मानिकपुर। सीएचसी में तैनात स्टाफनर्स ममता गुप्ता ने खुद को इंस्पेक्टर बताकर फोन से धमकाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल फोन अज्ञात व्यक्ति मैसेज कर के परेशान कर रहा है। उसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। धमकाने वाला खुद को इंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी बता रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजीत पांडेय का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। धमकाने वाले की जानकारी कर ली गई है। वह पहाड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने इंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी की डीपी लगा रखी थी। यह भी पढ़ें- मोबाइल पर धमकी दी, तीन के खिलाफ मुकदमा धमकाने वाले युवक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.