बक्सर, मार्च 29 -- डुमरांव। डुमरांव अंचल निरीक्षक ने रविवार को नया भोजपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों, मालखाना, लंबित केसों की स्थिति तथा थाने की समग्र मूल्यांकन कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अंचल निरीक्षक ने सबसे पहले लंबित कांडों की समीक्षा की और प्रत्येक मामले की प्रगति रिपोर्ट को विस्तार से जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...