इंस्पेक्टर ने की जांच, पूछताछ
देवघर, जून 13 -- देवघर। रिखिया थाना के पुराने मामले की जांच-पड़ताल को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर केएन सिंह शुक्रवार को घटनास्थल रढ़िया पहुंचे। उन्होंने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा वादी पक्ष से पूछताछ कर घटना के संबंध में आवश्यक तथ्य जुटाए। जानकारी के अनुसार लंबित मामले की जांच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारी संबंधित स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पूर्व में दर्ज तथ्यों का मिलान किया और मामले से जुड़े लोगों से बातचीत की। जांच के दौरान घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही पूर्व में दिए गए बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भी पड़ताल की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.