बुलंदशहर, अगस्त 12 -- बुलंदशहर में युवक का अपहरण कर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, छह लाख रुपये की वसूली, मारपीट, ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मुकदमे में नामजद इंस्पेक्टर नीरज मलिक की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), न्यायालय संख्या-2 सुधाकर दबे की कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने गंभीर अपराध पाते हुए याचिका को खारिज कर दिया है.

शिकायतकर्ता का आरोप बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी सलमान ने डीआईजी मेरठ को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि 30 अप्रैल को तत्कालीन इंस्पेक्टर सिकंदराबाद नीरज मलिक, दरोगा अरुण कुमार, कांस्टेबल योगेश समेत सात लोगों ने उसे गुलावठी टोल प्लाजा से उठाया और सिकंदराबाद कोतवाली ले गए। यह...