कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर देहात,संवाददाता। अपराधों में नियंत्रण नहीं होने व लापरवाही की गाज अंतत: इंस्पेक्टर डेरापुर पर गिर ही गई। एसपी ने उनको निलंबित करने के साथ ही रसूलाबाद के इंस्पेक्टर क्राइम को अब डेरापुर थाने की कमान सौंपी है। इसके साथ ही एसपी ने आंशिक फेरबदल कर तीन इंस्पेक्टरों व छह उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर उनको नई तैनाती वाले स्थलों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। डेरापुर थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में हफ्ते भीतर अचानक इजाफा हो गया। गत 15 मार्च को डूंडीबरी बंबे के पास एक युवक का अधजला शव पड़ा था। इस मामले में सूचना के बाद भी डेरापुर एसओ मौके पर नहीं गये। मामले में जब ग्रामीणों ने अधजले शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तो उच्च अधिकारियों की फटकार के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.