सीतापुर, अप्रैल 25 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद कोतवाली परिसर में इंस्पेक्टर अनिल सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण व जनता से समन्वय स्थापित कर सराहनीय कार्य किये हैं, जिन्हें विभाग हमेशा याद रखेगा। नवागत कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने अनिल सिंह के कार्यों की प्रशंसा की। विदाई समारोह के दौरान कोतवाल अनिल सिंह को सीओ वेद प्रकाश सहित समस्त स्टाफ व समाजसेवियों के द्वारा माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह भेंट किये गये। इस अवसर पर अपराध निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्थानांतरित प्रधान जिला जज को दी गई विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...