इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने पीड़ित परिवार का बना सहारा, खाद्य सामग्री देकर की मदद
रामगढ़, जून 27 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने एक बार फिर दिखा दिया कि खाकी वर्दी सिर्फ कानून की नहीं, इंसानियत की भी पहचान है। कांड संख्या 83/2026 के मृतक लाल करमाली के उजड़े परिवार की मदद के लिए वे खुद आगे आए। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने अपने निजी खर्च से मृतक की पत्नी काजल कुमारी और उनके तीन मासूम बच्चे राधिका, दीपिका और आदित्य को पांच बोरा चावल, 10 किलो दाल और सभी को दो-दो सेट नए कपड़े दिए। थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क के बाहर जब उन्होंने यह सामग्री सौंपी, तो परिवार की आंखें भर आईं। घर का सहारा छिन जाने के बाद चूल्हा जलाना भी मुश्किल था, ऐसे में यह मदद मरहम बनकर आई। थाना प्रभारी यहीं नहीं रुके। उन्होंने भरोसा दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए वे खुद वरीय अधिकारियों से पत्राचार करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.