मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के इंस्पेक्टर ऑफ साइंस प्रो. अरविंद कुमार को परीक्षा नियंत्रक का प्रभार दिया गया है। यह प्रभार उन्हें इंस्पेक्टर ऑफ साइंस के अतिरिक्त दिया गया है। वर्तमान परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार 22 दिनों की छुट्टी पर गए हैं। परीक्षा नियंत्रक की लंबी छुट्टी पर जाने के कारण प्रो. अरविंद को यह प्रभार दिया गया है। गुरुवार को उन्होंने परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। कहा कि परीक्षा संबंधित सारे काम समय पर पूरे किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- स्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा आज से यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : परीक्षा नियंत्रक बनें डॉ लाल बाबू सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...