हाथरस, जून 10 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शहर के मुख्य डाकघर पर पेंशन पत्रावली तैयार कराने के लिए आई महिला की मौत हो गई। डाककर्मी पर लापरवाही का आरोप लगा है। डाककर्मी ने बीमार महिला को जबरन दूसरी मंजिल पर बुला लिया। इससे महिला की तवियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में एसएसपी डाक अलीगढ़ ने इंस्पेक्टर डाक को पूरे मामले की जांच सौंपी है। रामसवेक शर्मा भारतीय डाक विभाग में डाकपाल के पद पर कार्यरत थे। 29 जून 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी बेटी श्रेया दीक्षित अपनी मां राधारानी को पेंशन पत्रावली पूर्ण कराने के लिए डाककर्मी के बुलावे पर मुख्य डाकघर पहुंची,लेकिन श्रेया की मां हार्ट की बीमारी से ग्रसित थी। यह भी पढ़ें- मीनापुर थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद लाइन हाजिर श्रेया ने डाककर्मी से अनुरोध किया कि उसकी मां सीढी नहीं चढ़ सकती है। इसलिए नी...