इंस्पेक्टर अरुण राय हत्याकांड: आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को हाईकोर्ट से मिली जमानत
उरई, जुलाई 23 -- उरई। संवाददाता जिले के बहुचर्चित इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय हत्याकांड में आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। करीब सात महीने से न्यायिक हिरासत में झांसी जेल में बंद मीनाक्षी की जमानत याचिका न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने मंजूर कर ली। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी रिहाई होगी।
मामले की जानकारी मीनाक्षी शर्मा के अधिवक्ता शिवेश सेंगर ने बताया कि हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मेरिट के आधार पर जमानत दी है। उन्होंने कहा कि जमानत का मतलब दोषमुक्त होना नहीं है। मामले का ट्रायल जिला एवं सत्र न्यायालय में पहले की तरह जारी रहेगा और अंतिम फैसला साक्ष्यों के आधार पर ट्रायल कोर्ट ही सुनाएगा।गौरतलब है कि यह मामला 5 दिसंबर 2025 का है। कुठौंद थाने में तैनात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.