हल्द्वानी, मई 26 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। कैंप में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें पपेट शो (पुतली तमाशा), स्टोरी टेलिंग (कहानी सुनना), इंडोर गेम्स, डांस, एस्ट्रो एक्टिविटी, आर्ट एंड क्राफ्ट व मूवी टाइम का आयोजन किया गया। प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉ.गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्य ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए ब...